विपक्ष की एकता तमाम मतभेदों के बावजूद आज ठोस रूप लेती नजर आई. विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की चौथी बैठक दिल्ली के अशोका होटल में हुई. 28 दलों के नेताओं ने करीब 3 घंटे तक माथापच्ची की. सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अचानक से विपक्ष के चेहरे के रूप में पेश करने का प्रस्ताव रख दिया.