Sawaal India Ka | राजभर पर बोल, साधा BJP पर निशाना स्वामी प्रसाद के नाम से दिया नहले पे दहला! उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों के तीर तीखे होते जा रहे हैं। सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के रिश्तों पर कसे गए तंज के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए 'नहले पे दहला' दे मारा है। राजभर और बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि "कुछ थेथरती नेता सिर्फ बीजेपी को सत्ता में बनाए रखने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं और जनता उन्हें पूरी तरह नकार चुकी है।" मौर्य ने साफ कहा कि INDIA गठबंधन में उनकी बातचीत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से चल रही है और किसी के 'सर्टिफिकेट' की उन्हें जरूरत नहीं है। #SwamiPrasadMaurya #OPRajbhar #UPPolitics #BJPvsOpposition #INDIABloc $MetaTags$1#TV Clips2#Sawaal India Ka3#Sucherita Kukreti4#Rahul Kumar$MetaTags$