बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी सड़कों पर उतर आई है. कांग्रेस के 'वोट चोरी' मार्च और इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित बड़ी रैली के जवाब में बीजेपी ने 'अराजकता हटाओ - लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत पदयात्रा निकाली. पटना में निकली इस पदयात्रा का नेतृत्व बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया. उनके साथ बीजेपी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च में शामिल हुए. पार्टी का कहना है कि ये अभियान सिर्फ पटना तक सीमित नहीं रहेगा, देश के अलग-अलग राज्यों में भी ऐसी पदयात्राएं निकाली जाएंगी.