असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद लखनऊ पहुंच चुके हैं. आज दोनों की पार्टियों के गठबंधन का ऐलान होगा. आज दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे और सभी सवालों के आज जवाब मिलेंगे, ये कहना है चंद्रशेखर आजाद का. कई दिनों से दोनों के बीच में मुलाकात चल रही थी और अटकलें ये लगाई जा रही थीं कि दोनों पार्टियों के बीच में गठबंधन हो सकता है और आज औपचारिक ऐलान किया जाएगा, जिसके लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद लखनऊ पहुंच चुके हैं.