यूपी चुनाव के रण की BJP ने तेज की तैयारी, 403 सीटों पर तैनात किये प्रभारी

  • 1:28
  • प्रकाशित: नवम्बर 12, 2026

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. बीजेपी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों का ऐलान कर दिया है. गृहमंत्री की उत्तर प्रदेश में मौजूदगी और राज्य कार्यसमिति की बैठक के बाद से BJP की चुनावी मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि गृहमंत्री के UP दौरे के बाद हुई राज्य कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक चुनावी तैयारी को धार देने पर जोर दिया गया था. उसी के बाद इन नामों का ऐलान किया गया है.