कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की तरफ से आयोजित हो रहा 'जन महाभियोग' फिलहाल टाल दिया गया है. यह आयोजन 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. दिल्ली में खराब मौसम की वजह से यह आयोजन टाल दिया गया है. कांग्रेस की तरफ से यह जानकारी दी गई है. कांग्रेस के अलावा इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के कई सांसद इस आयोजन में शामिल होने वाले थे. दिल्ली में कल रात से ही बारिश का दौर जारी है. जिसकी वजह से आज सुबह से भी मौसम साफ नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ सांसद इस आयोजन के लिए दिल्ली नहीं पहुंच पाए हैं. इस तरह के कई कई कारणों की वजह से यह आयोजन आगे बढ़ा दिया गया है.