मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सैफई में भैंस चराने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- सत्ता को स्थापित करने के मंसूबे के कारण ऐसे कुवचन बोल रहे हैं. ये ना भगवान शिव के सगे हैं, ना भगवान राम के और ना ही भगवान कृष्ण के और ना ही देवी अहिल्या बाई जी के." सीएम योगी ने अखिलेश के घुसपैठिए वाले बयान पर कल पलटवार करते हुए कहा था कि अगर उत्तराखंड की बेटी नहीं होती, तो अखिलेश सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते. अगर इन्हें यूपी में शरण ना दी गई होती तो कहीं डग्गा मार बस में 10 रुपये प्रति सवारी हांक रहे होते, क्योंकि ये महोदय पहले डग्गा मार बस में सवारी हांकते थे.