सिर्फ अवैध साम्राज्य को गिराने का हथियार नहीं, यूपी का बुलडोजर अब देश का ब्रांड... CM योगी

  • 1:57
  • प्रकाशित: नवम्बर 12, 2026

उत्तर प्रदेश का बुलडोजर अब सिर्फ अपराधियों के अवैध साम्राज्य को गिराने का हथियार नहीं रहा, बल्कि अब वो एक ब्रांड बन चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर को लेकर ऐसा बड़ा बयान दिया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. CM योगी ने कहा, "यूपी में बुलडोजर बनेंगे. उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति है और पुलिस भर्ती के साथ-साथ फोर्स का आधुनिकीकरण भी हो रहा है. लेकिन लॉ एंड ऑर्डर स्थापित होने के पीछे सिर्फ पुलिस भर्ती नहीं, बल्कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रमुख योगदान रहा है. उत्‍तर प्रदेश का बुलडोजर अब देश का ब्रांड है." CM योगी ने कहा, "आपने यूपी के बुलडोजर की चर्चा जरूर सुनी होगी. जिस तरीके से लगातार बुलडोजर कार्रवाई पूरे प्रदेश में देखने को मिली है, उसका असर देश के कोने-कोने तक पहुंचा है और एक विषय बन गया है UP का बुलडोजर. उत्तर प्रदेश के बुलडोजर ने पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है."