कुलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी 'पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर' ने ली

  • 6:18
  • प्रकाशित: नवम्बर 12, 2026

कुलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन 'पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर' ने जिम्मेदारी ली है. साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में और हमले करेंगे. सुरक्षाबल हमले के बाद से कुलगाम में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं. हमला करने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे लश्कर-TRF आतंकी मोहम्मद लतीफ भट्ट का हाथ हो सकता है.आतंकी लतीफ भट्ट  कुलगाम का रहने वाला है. इससे पहले भी कई आतंकी हमलों में उसका नाम सामने आ चुका है. इसलिए प्रशासन ने लतीफ भट्ट पर 15 लाख रुपये का इनाम रखा है.