Delhi Crime News: दिल्ली के पीरागढ़ी में तीन लोगों द्वारा कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगा लिया है, जो उस कार में बैठा था जिसमें से दो पुरुषों और एक महिला के शव मिले थे. अधिकारियों के मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि एक ‘बाबा' कार में बैठा था. उन्हें उम्मीद है कि वह इस रहस्यमय मामले की ‘अहम कड़ी' साबित हो सकता है.