दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन यानी LSR ने फिजिकल क्लास बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है. ये फैसला कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की से कथित गैंग रेप की घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए लिया गया. पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया, लड़की और उसके दोस्त को जबरदस्ती रोका और गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मंगलवार को पुलिस ने कॉलेज के पिछले गेट के पास एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जिसके दौरान एनकाउंटर भी हुआ।घटना के बाद कॉलेज ने छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ऑनलाइन क्लास शुरू करने का ऐलान किया.