टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर दिल्ली भागना चाहते थे. हालांकि, दिल्ली जाने वाली बस छूट जाने के कारण उनका पहला प्लान फेल हो गया. इसके बाद मामले के मास्टरमाइंड अनिल पंडित ने फरार होने के लिए दूसरा प्लान तैयार किया.