संसद (Parliament) में बजट सत्र (Budget Session) का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है. जैसा कि पहले दिन दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर हंगामे की आशंका जताई जा रही थी, वैसा ही हुआ. हिंसा को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन में खूब नारेबाजी की. विपक्षी सांसदों ने हिंसा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की