HC Verdict On Bhojshala: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद धार की भोजशाला में आज एक बेहद भावुक और अद्भुत नजारा देखने को मिला। जैसे ही भोजशाला को पूर्ण रूप से 'वाग्देवी सरस्वती मंदिर' मानने का आदेश जमीन पर लागू हुआ, वैसे ही भक्तों ने शंखनाद और घंटियों की आवाज से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। दशकों की कानूनी लड़ाई की जीत देखकर कई सनातनी श्रद्धालु अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाए।