अयोध्या मामला: फैसले के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर हो रही निगरानी

  • 1:57
  • प्रकाशित: नवम्बर 09, 2019
सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने अयोध्या मामले पर अपना फैसला सुना दिया है. एनडीटीवी संवाददाता कमाल खान ने अयोध्या में ताजा हालात की जानकारी दी है. कमाल ने बताया कि सुबह राम की पैड़ी पर काफी सन्नाटा था लेकिन अब लोग यहां स्नान के लिए आने लगे हैं और तनाव कम हुआ है. पूरे अयोध्या में नाकाबंदी कर दी गई है. गलियों में बैरीकेट लगा दिए गए हैं. सिर्फ पैदल गुजरने की इजाजत है. गाड़ियों के आने-जाने पर पूरी तरह मनाही है. हर जगह फोर्स तैनात है. ज्यादातर दुकानें बंद हैं.'

संबंधित वीडियो