CJP प्रोटेस्‍ट में शामिल इमरान खान को छोड़ना होगा भारत! सिर्फ उन पर ही पुलिस का एक्शन क्‍यों?

  • 21:43
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

पूरे देश में प्रदर्शन की तस्वीरों के बीच एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश दिए जाने की खबर सुर्खियों में है. इमरान खान सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं और मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर को इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया था, बाद में छोड़ दिया गया, लेकिन 5 दिन बाद ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन का नोटिस मिला जिसमें कहा गया है 28 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ दें और अमेरिका जाएं. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इस पर हमला करते हुए कहा है कि ऐसे विदेशी नागरिक जो विदेशी पैसे पर हिंदुस्तान में अराजकता फैलाने का षड्यंत्र करते हैं, उन पर कार्रवाई होगी. बताया गया कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं. उनका जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ है, उनके पास अमेरिकी नागरिकता और पासपोर्ट है और भारत में वो OCI- ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड पर रहते हैं.