CEC ज्ञानेश कुमार, SIR पर 'सुप्रीम' सुनवाई! विपक्ष की याचिका में क्या-क्या मांग?

  • 6:35
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026

चुनाव आयोग के विशेष मतदाता पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर छिड़ी सियासी जंग आज सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच रही है. राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है. विपक्ष का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं और पूरे अभियान में गंभीर गड़बड़ियां हैं. 
दिलचस्प बात ये है कि आज सिर्फ SIR विवाद ही नहीं, बल्कि 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मुद्दे भी सुप्रीम कोर्ट के सामने आएंगे. प्रदर्शन के दौरान मेट्रो स्टेशंस को बंद किए जाने, ट्रेन सेवाओं में आई रुकावट और प्रशासनिक पाबंदियों को लेकर दाखिल याचिकाओं पर भी सुनवाई प्रस्तावित है. उधर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ओवैसी की ओर से दायर याचिका और समीक्षा याचिका की भी आज सुनवाई होनी है, सूची में उसे भी शामिल किया गया है, तो सुनवाई के लिहाज से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा है. 

संबंधित वीडियो