पंजाब में 'डेरा' जमाने की कोशिश में अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को पंजाब के एक डेरा प्रमुख से मिलने पहुंचे। ये डेरा प्रमुख भाई रंजीत सिंह ढंडरिया वाले हैं, जिन पर पिछले हफ़्ते जानलेवा हमला हुआ था। धर्म गुरु के पंजाब और विदेशों में लाखों समर्थक हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब में 9000 से भी ज़्यादा डेरा हैं और इनमें से कई पंजाब की राजनीति में भी जाने-पहचाने हैं।

संबंधित वीडियो