कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि वह 'अमरिंदर सिंह के साथ काम करने को तैयार हैं" लेकिन एक शर्त जोड़ दी. सिद्धू की बगावत से अगले साल पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को नुकसान होने का खतरा है. पंजाब के पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री के बारे में कहा, 'मैं हमेशा उनके साथ काम करने के लिए तैयार हूं, अगर मुद्दों का समाधान हो जाता है.' बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू की पिछले साल 2019 से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मतभेद चल रहे हैं.