महाराष्ट्र में सरकार गठन की गहमा गहमी समय के साथ बढ़ती ही जा रही है. शिवसेना के 24 घंटे पूरे होने के बाद राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रण भेजा. जानकारी के मुताबिक आमंत्रण मिलने के बाद एनसीपी के नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने के लिए जा रहे हैं. वहीं एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा है कि हम अपने गठबंधन के साथी कांग्रेस से चर्चा कर अंतिम फैसला लेंगे. देखें रिपोर्ट