Scorpio Car Drowned In Canal: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक अद्भुत खबर सामने आई है, जहां पार्किंग में खड़ी ड्राइवर रहित एक स्कॉर्पियो कार अचानक बैक गेयर में चलने लगी और लुढ़कते -लुढ़कते नहर में गिर गई. पार्किंग एरिए से नहर तक की दूरी तय करते हुए नहर में गिरी कार नहर में डूबने के बाद लापता हो गई है. यह पूरी खबर सीसीटीवी में कैद घटना के वीडियो ने आसपास के लोगों की धड़कन बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: 'नर्स' बनकर अस्पताल आई 'बच्चा चोर' महिला, बच्चे को गोद उठाकर भाग रही थी, मां की मुस्तैदी से पकड़ी गई!
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नहर में डूबे स्कॉर्पियो कार का वीडियो
गौरतलब है सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है वायरल विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे कुछ ही पलों में लाखों की गाड़ी पानी में समा गई. बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी कार में हैंडब्रेक नहीं लगाने से हादसा हुआ. कुछ लोग घटना को ड्राइवर की लापरवाही बता रहे हैं, जिसके चलते कार तेजी के साथ पीछे लुढ़कती पीछे चली गई कि किसी को मौका तक नहीं मिला.

नहर में डूबे कार की तलाश में जुटे एसडीआरएफ के जवान
घंटों की मशक्कत के बाद नहर में डूबे कार का नहीं मिला कोई सुराग
रिपोर्ट के मुताबिक नहर में गिरी कार अभी भी लापता है. हादसे में राहत की बात यह रही कि स्कॉर्पियो में कोई सवार नहीं था वरना हादसा जानलेवा हो सकता था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने कार की बरामदगी के लिए शक्ति नहर में तेज़ बहाव के बीच जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी कार का कोई सुराग नहीं लग पाया है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो

नहर में गिरते ही चंद सेकेंड में डूब गई स्कॉर्पियो कार
सामने आए घटना के सीसीटीवी वीडियो ने बढ़ा दी है लोगों की धड़कन
उल्लेखनीय है भारी-भरकम स्कॉर्पियो कार के नहर में समाने की घटना से इलाके के सभी लोग दंग है. सामने आए घटना के सीसीटीवी वीडियो ने लोगों की धड़कन को और बढ़ा दिया है. दुर्घटना की शिकार हुई स्कॉर्पियो कार रिजॉर्ट की पार्किंग एरिया में खड़ी थी. बिना ड्राइवर वाली कार अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगी और लुढ़कते हुएनहर में समा गई और नहर के तेज बहाव के आगे कार को ढूंढने आई रेस्क्यू टीम भी नतमस्तक हो गई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं