महिला ने पति का इलाज कराने के लिए अपने 15 दिन के बच्चे को बेच दिया.
- उत्तर प्रदेश के बरेली का मामला
- महिला का पति है बीमार
- बच्चे ने 15 दिन पहले ही लिया था जन्म
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज इलाके में एक महिला ने पति का इलाज कराने के लिए अपने 15 दिन के बच्चे को 45 हजार में बेच दिया. उसका कहना है कि पति का इलाज कराने के लिए उसके पास पैसा नहीं है. इस घटना के सामने आने के बाद से एक बार फिर से साफ हो गया है कि देश में आज भी इतनी गरीबी है कि लोगों के पास इलाज कराने तक के पैसे नही हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसके पति को क्या बीमारी है.
गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल की फार्मेसी और ब्लड बैंक का लाइसेंस रद्द, डेंगू इलाज में 16 लाख रुपये का बनाया था बिल
लेकिन सवाल इस बात का जहां स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर अरबों रुपये योजनाओं में खर्च किए जा रहे हैं तो आखिर गरीब परिवारों को फ्री में इलाज की सहूलियत क्यों नहीं दी जा सकती है. ये बात भी सही है कि देश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे में बड़े बदलाव की जरूरत है. इसमें भी भ्रष्टाचार का दीमक लगा हुआ है और जरूरतमंदों तक सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही हैं.
वीडियो : दिल्ली-हरियाणा के निजी अस्पतालों की जांच

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं