विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

उत्तर प्रदेश : बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश, 10 सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने माध्यमिक (बोर्ड) परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह के सरगना सहित 10 सदस्यों को जनपद एटा से गिरफ्तार किया है.

उत्तर प्रदेश : बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश, 10 सदस्य गिरफ्तार
प्रतीकात्मक इमेज
  • बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश
  • रैकेट के 10 सदस्य को गिरफ्तार किया गया
  • एटा से हुई इनकी गिरफ्तारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने माध्यमिक (बोर्ड) परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह के सरगना सहित 10 सदस्यों को जनपद एटा से गिरफ्तार किया है. नकल माफियों के पास से बिना मुखपृष्ठ की 9 लिखी कापियां, दो खाली कापी, बिना मुखपृष्ठ की 18 कापी, इंटर अंग्रेजी प्रथम प्रश्न, कई कोश्चन बैंक, 18 प्रवेश पत्र, 12 पर्चियां आदि पाई गईं. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 60 लाख के जेवर भी बरामद

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर एटा के थाना सकीट स्थित मां गायत्री इंटरमीडिएट कॉलेज में छापा मारकर टीम ने 10 लोगों को नकल कराते पकड़ा. पकड़े गए लोगों में कॉलेज के प्रधानाचार्य गौरीशंकर, तेजेंद्र, विपिन कुमार, नेपाल सिंह, राज कुमार, राहुल, अजय सिंह, सुमित कुमार, रमन और दिलीप कुमार गुप्ता शामिल हैं. 

VIDEO: इलाहाबाद मर्डर: मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार
ये सभी लोग निर्धारित परीक्षा केंद्र से कुछ दूरी पर स्थित कॉलेज में सॉल्वरों के माध्यम से छात्रा के प्रश्नप्रत्र हल कर रहे थे. एटा पुलिस थाना सकीट में मुकदमा दर्ज कर सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com