यूपी के संतकबीर नगर में एक पति की दरियादिली काफी वायरल हुई थी, जिसने अपनी पत्नी को कहा कि तुम अपने प्रेमी से शादी कर लो, मैं बच्चों को पाल लूंगा. उसने भरे गांव के सामने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी और विदा कर दिया. दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया. बात यहीं खत्म नहीं हुई, जितना आसान वो समझ रहा था, ऐसा था नहीं. उसे पत्नी की याद सताने लगी, जिसके बाद वह अपनी पत्नी की नई ससुराल पहुंच गया और गुहार लगाने लगा कि पत्नी के बिना रहा नहीं जाता, उसे मेरे साथ भेज दो. उसकी तड़प देखकर प्रेमी की मां को पति और बच्चों की हालत पर तरस आ गया और उसने अपनी नई नवेली बहू को पहले पति के साथ वापस भेज दिया. अब प्रेमी की मां की दरियादिली भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
मेरठ-औरैया में पतियों के मर्डर के बाद उठाया ये कदम!
पहले जब ये मामला सामने आया था तो कहा जा रहा था कि मेरठ और औरैया में प्रेमी के लिए पतियों के मर्डर को देख ये शादी रचाई गई. दरअसल, धनघटा थाना क्षेत्र के कटार जोत गांव के रहने वाले बबलू ने 25 मार्च को अपनी पत्नी राधिका की शादी गांव के ही उसके प्रेमी विकास से करवा दी. दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया. जब प्रेमी की मां को बबलू और उसके बच्चों की खराब हालत का पता चला तो मां ने अपनी नई नवेली बहू को वापस उसके पहले पति के घर भेज दिया. अब ये डर भी था कि वह अपनी पत्नी राधिका को उसी रूप में अपनाएगा या नहीं. उसका ख्याल रखेगा या नहीं. इसे लेकर भी गांव में पंचायत हुई और तय हुआ कि बबलू अपनी पत्नी का ख्याल रखेगा, बबलू ने भी भरी पंचायत में कसम खाते हुए राधिका को स्वीकारा और वचन दिया कि अगर राधिका के साथ कुछ भी दुर्घटना होगी तो उसके लिए वही जिम्मेदार होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

प्रेमी विकास की मां बोलीं- जोर-जबरदस्ती से करवा दी थी शादी
प्रेमी विकास की मां ने कहा कि उसके दो बच्चों का मुंह देखकर हमने जाने दिया. विकास हमारा लड़का है. उन्होंने आरोप लगाया कि जोर जबरदस्ती से शादी करवा दी. हम तो ना-ना करते रहे. अब वह अपने परिवार के यहां चली गईं. हमने अपने बेटे को समझाया था कि उसे जाने दो.
हमें कई दिनों बाद पता चला कि हमारी पत्नी निर्दोष है- पति बबलू
वहीं इस पूरे मामले पर पत्नी को वापस पाकर पति बबलू ने कहा कि हमारी पत्नी राधिका की शादी जबरदस्ती करवाई गई. हमें कई दिनों के बाद पता चला कि ये निर्दोष हैं, हमें इन्हें अपने साथ ले जा रहे हैं. इनके साथ कुछ भी गलत हुआ तो हम जिम्मेदार होंगे. हम अपने परिवार के साथ आराम से रहेंगे.
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि धनघटा के गांव के रहने वाले बबलू की शादी 2017 में गोरखपुर जिले की राधिका से हुई थी.शादी के बाद 2 बच्चे हुए. बेटा 7 साल का और बच्ची 2 साल.बबलू पेट पालने की लिए बाहर मजदूरी करता था. अक्सर काम की वजह से बाहर रहता था. इस दौरान युवक की पत्नी का एक दूसरे युवक से अफेयर हो गया. प्यार इतना बढ़ गया कि वह उसके साथ घर से भाग भी गई.परिवार वाले उसे ढूंढते रहे, वह गांव लौटी तो उसने कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हूं. इसके बाद पति ने दोनों की शादी मंदिर में करवा दी. गांव वाले पति के इस फैसले से हैरान हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं