विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही कोहरा, सर्द हवाओं से गलन भी बढ़ी

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दोपहर के बाद ही धूप निकलेगी लेकिन धूप देर से निकलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है.

लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही कोहरा, सर्द हवाओं से गलन भी बढ़ी
सर्द हवाओं के साथ गलन भी तेज है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश  की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के चलने का दौर अभी जारी है इसीलिए गलन कम नही हो रही है. आगे भी मौसम में कोई बदलाव की कोई उम्मीद नही है. उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दोपहर के बाद ही धूप निकलेगी लेकिन धूप देर से निकलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश : स्प्रिट पीने से एक और की मौत

गुप्ता के अनुसार वातावरणीय दशाओं में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि देर रात के बाद ऊपरी वायुमंडल में घना कोहरा बन गया है. इससे दिन में सूरज देर से निकलेगा और धूप का असर भी कम रहेगा.

वीडियो : कोहरे से निपटने की तैयारी

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है.  लखनऊ के अलावा गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, कानपुर का 6 डिग्री, बनारस का 5.7 डिग्री, इलाहाबाद का 7 डिग्री और झांसी का 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com