बीजेपी विधायक संजय गुप्ता का एक विवादित ऑडियो सामने आया है.
- विधायक संजय गुप्ता का एक विवादित ऑडियो सामने आया है
- टेप में वे मुस्लिमों पर बिजली चोरी का आरोप लगा रहे हैं
- विधायक फोन पर इंजीनियर को धमकी देते हुए सुने जा रहे हैं
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही बार-बार पार्टी के नेताओं को वाणी पर संयम रखने की नसीहत देते हों, लेकिन पार्टी के नेता विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश का है. यहां कौशांबी के बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने एक ऐसा विवादित बयान दिया जो पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है. बीजेपी विधायक संजय गुप्ता का एक विवादित ऑडियो सामने आया है. जिसमें वो बिजली विभाग के एक इंजीनियर से बातचीत में मुस्लिमों पर बिजली चोरी का आरोप लगा रहे हैं. 15 जून को हुई इस बातचीत में विधायक बार-बार इंजीनियर से पूछ रहे हैं कि 90% बिजली चोरी में शामिल मुस्लिमों पर क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही है?.
यह भी पढ़ें : महिलाओं को BJP विधायक की नसीहत- बांझ रहें, पर ऐसे बच्चे पैदा न करें
ऑडियो में विधायक इंजीनियर को धमकी देते हुए सुने जा रहे हैं. इंजीनियर के यह कहने पर कि वह अपना ट्रांसफर करवा लेगा, विधायक कहते हैं कि वह उत्तर प्रदेश में कहीं भी रहे, लेकिन बच नहीं सकता है. विधायक बार-बार इंजीनियर को कहते हैं कि वह मुस्लिमों के यहां छापेमारी कर बिजली चोरी की जांच करें. साथ ही उन पर एफआईआर भी दर्ज करवाए. बताया जा रहा है कि विधायक के इलाक़े में बिजली चोरी के शक में कुछ बड़े उद्योगपतियों के यहां छापेमारी और फिर 7 एफ़आईआर के बाद विधायक ने इंजीनियर को फ़ोन किया था. फोन पर हुई बातचीत को इंजीनियर ने रिकॉर्ड कर लिया.अब यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग बीजेपी विधायक के विवादास्पद बयान की निंदा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : BJP विधायक के बिगड़े बोल, ‘इफ्तार का आयोजन करने वाले होते हैं वोटों के भिखारी’
VIDEO: UP: बीजेपी विधायक संजय गुप्ता का विवादित बयान, कहा- 90 फीसद बिजली चोरी मुस्लिम करते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BJP MLA Controversial Statement