प्रतीकात्मक तस्वीर...
लखनऊ/नई दिल्ली:
फिरोजाबाद में उद्योगपति संजय मित्तल को शुक्रवार को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने कार समेत अगवा कर लिया. हालांकि बाद में पुलिस ने व्यापारी को अपहर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि उद्योगपति मित्तल दोपहर करीब एक बजे कार से अपनी फैक्ट्री जा रहे थे. रास्ते में नगला भाऊ चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके वाहन को जबरन रोक लिया और हथियारों से आतंकित करके उनका अपहरण करके ले गए थे.
उन्होंने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्यवाही के साथ विभिन्न थानों की पुलिस टीम गठित कर उनकी तलाश शुरू की गई. पुलिस ने बाद में व्यापारी को अपहर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया और एक अपहर्ता को गिरफ्तार किया.
मित्तल कांच के बड़े कारोबारी होने के साथ-साथ दो मैरिज होम के मालिक भी हैं.
(इनपुट एजेंसी से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं