UP: उत्तर प्रदेश (UP) के बलिया जिले के रेवती कस्बे में फेसबुक पर एक किशोरी की तस्वीर सार्वजनिक करने के मामले में शिकायत करने पर आक्रोशित एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा किये गये हमले में चार महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए.इस मामले में 17 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तथा पांच अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि यूपी के रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे के उत्तर टोला मुहल्ले की 12 वर्षीय एक लड़की की तस्वीर एक समुदाय विशेष के युवक ने गत 14 जुलाई को फेसबुक पर सार्वजनिक कर दी थी. किशोरी के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी.
UP: चंदौली में प्रखंड प्रमुख चुनाव में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, इटावा में फायरिंग
उन्होंने बताया कि शिकायत से नाराज हुए वर्ग विशेष के लोगों ने बृहस्पतिवार रात लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर किशोरी के घर पर हमला कर दिया. आरोप है कि घर की महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई. इस हमले में चार महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए. उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनमें से दो लोगों को स्थिति गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि हालात के मद्देनजर कस्बे में बड़े पैमाने पर पुलिस तथा पीएसी बल तैनात कर दिया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं