विज्ञापन

यूपी में बिजली संकट पर BJP विधायक ही लगा रहे गुहार, ऊर्जा मंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा, जनता में गुस्सा

Power Crisis In UP: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा को चिट्ठी लिखकर कहा है कि गर्मी के मौसम में ये समस्या सिर्फ इस साल की ही नहीं है. पिछले साल भी ऐसी ही परेशानी देखने को मिली थी. लोगों ने शिकायतें की थीं. पिछले साल और इस साल की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बिजली संकट का हल किया जाना बहुत जरूरी है.

यूपी में बिजली संकट पर BJP विधायक ही लगा रहे गुहार, ऊर्जा मंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा, जनता में गुस्सा
यूपी बिजली संकट से नाराज बीजेपी विधायक.
  • राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई इलाकों में बिजली कटे जाने से लोगों में गुस्सा है
  • बिजली संकट को लेकर भाजपा के कई विधायक ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर समस्या समाधान की मांग कर चुके हैं
  • सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ऊर्जा मंत्री को चिट्ठी लिख बिजली कटौती की शिकायतों पर ध्यान देने को कहा
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को एक साल से भी कम समय बचा है. साथ ही पंचायत चुनाव भी होने हैं. चुनावी साल में राजधानी लखनऊ समेत पूरा यूपी बिजली संकट से जूझ रहा है. 20 मई की रात लखनऊ के कई इलाकों में 3 घंटों तक बिजली गुल रही, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने बिजली घर का घेराव कर और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. चुनावी साल में राजधानी में बिजली संकट को लेकर बीजेपी विधायक नाराज हैं. चुनावों में बिजली बड़ा मुद्दा रहता है. यूपी में बिजली संकट पर बीजेपी विधायक अपनी ही सरकार के मंत्री से परेशान दिखाई दे रहे हैं.

बिजली संकट से नाराज बीजेपी विधायक

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा को इसे लेकर एक चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने राज्य की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए सिंगापुर और अमेरिका मॉडल अपनाने की सलाह दी है. राजेश्वर सिंह पहले विधायक नहीं हैं जिन्होंने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है. उनसे पहले विधायक नीरज बोरा भी बिजली संकट को लेकर सरकार को पत्र लिख चुके हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा को चिट्ठी लिखकर कहा है कि लखनऊ समेत अनेक क्षेत्रों में भीषण गर्मी में बिजली का काटा जाना गंभीर चिंता की बात है. बार-बार बिजली बाधित होना, लो वोल्टेज, ट्रांसफोर्मर ओवरलोड, फ्यूज फेलियोर जैसी शिकायतों के समाधान में देरी की वजह से आम जनता में बहुत ही असंतोष है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बिजली की परेशानी हर साल की, समाधान करें

उन्होंने आगे लिखा कि गर्मी के मौसम में ये समस्या सिर्फ इस साल की ही नहीं है. पिछले साल भी ऐसी ही परेशानी देखने को मिली थी. लोगों ने शिकायतें की थीं. पिछले साल और इस साल की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बिजली संकट का हल किया जाना बहुत जरूरी है. खासकर मेरे विधानसभा सरोजनी नगर में बिजली की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है. लगातार लंबे समय तक बिजली न आने और लो वोल्टेज समेत अनेकों शिकायकें मिल रही हैं, जिससे आम जनता बहुत ही परेशान है.

सिंगापुर, जापान मॉडल अपनाने की सलाह

विधायक ने ऊर्जा मंत्री से बिजली समस्या से निजात पाने के लिए अमेरिका और सिंगापुर मॉडल अपनाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सिंगापुर में मरीना बे जैसे हाई डेंसिटी कमर्शियल एरिया में डिस्ट्रिक्ट कूलिंग सिस्टम लागू किया गया है. जिससे ऊर्जा की खपत में 20-30 % की सेविंग होती है. उन्होंने कहा कि लखनऊ के एयरपोर्ट कोरिडोर, आईटी पार्क्स , लार्ज टाउनशिप और कमर्शियल हब में डिस्ट्रिक्ट कूलिंग या कॉमन कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को फ्यूचर प्लानिंग में जोड़ा जा सकता है. साथ ही उन्होंने जापान और अमेरिका मॉडल अपनाए जाने की भी सलाह ऊर्जा मंत्री को दी है. 

ये भी पढ़ें- Lucknow Power Cut: लखनऊ की बत्ती गुल, सड़क पर उतरे दुबग्गा के लोग, बिजली घर को घेरकर किया हंगामा, सीतापुर हाईवे भी किया जाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Power Crisis, Lucknow Power Cut, UP Power Cut, Bjp Mla Write Letter To Energy Minister, Lucknow Electricity Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com