विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2018

यूपी पुलिस की जीप घने कोहरे के चलते तालाब में गिरी, दरोगा और कांस्टेबल की मौत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय ने यहां बताया कि पुलिस की टीम बरेली से एक लड़की को बरामद करके वापस लौट रही थी. पुलिस के वाहन में लड़की के कुछ परिजन भी सवार थे. रास्ते में छर्रा मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा.

यूपी पुलिस की जीप घने कोहरे के चलते तालाब में गिरी, दरोगा और कांस्टेबल की मौत
फाइल फोटो
लखनऊ: अलीगढ़ जिले में आज घने कोहरे के बीच एक पुलिस वाहन के अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से उस पर सवार दो पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों की मौत हो गयी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय ने यहां बताया कि पुलिस की टीम बरेली से एक लड़की को बरामद करके वापस लौट रही थी. पुलिस के वाहन में लड़की के कुछ परिजन भी सवार थे. रास्ते में छर्रा मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा.

कोहरे की वजह से कई ट्रेनें 18 कैंसिल, 5 का समय बदला और 38 चल रही हैं देरी से

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दारोगा प्रदीप शर्मा और कांस्टेबल देवेन्द्र यादव समेत सात लोगों की मौत हो गयी. पाण्डेय ने बताया कि घटनास्थल को देखकर लगता है कि घने कोहरे के कारण वाहन चालक रास्ता नहीं देख सका और उसकी गाड़ी सीधे तालाब में गिर गई. 

वीडियो : चेतावनी देने के लिए मुंबई पुलिस का अनोखा तरीका
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com