विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2020

कोविड वार्ड में तैनात नर्स ने की सुसाइड की कोशिश, मेडिकल कॉलेज पर लगा गोली मारने की धमकी देने का आरोप 

शाहजहांपुर के तिलहर में वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की नर्स कल्पना ने खुदकुशी की कोशिश से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था.

कोविड वार्ड में तैनात नर्स ने की सुसाइड की कोशिश, मेडिकल कॉलेज पर लगा गोली मारने की धमकी देने का आरोप 
प्रतीकात्मक तस्वीर
शाहजहांपुर:

शाहजहांपुर में एक प्राइवेट मेडिकल मेडिकल कॉलेज में कोरोना के इलाज से जुड़ी एक नर्स ने मेडिकल कॉलेज की छत से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की. नर्स की कुल्हे की हड्डी टूट गई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. नर्स का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन उनसे 5000 रुपये महीने में कोविड वार्ड में ड्यूटी कराता है. उनका न तो मेडिकल इंश्योरेंस है और न ही उनका वेतन बढ़ रहा है. पुलिस ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. 

शाहजहांपुर के तिलहर में वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की नर्स कल्पना ने खुदकुशी की कोशिश से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था. पीड़ित नर्स कल्पना ने बताया कि हमने कोविड ड्यूटी के लिए मना नहीं किया है. हम ड्यूटी करना चाहते हैं. हमने इनसे सैलरी डिमांड की थी. हम यहां 5000 में नौकरी करते हैं और ये इसी पैसे में नौकरी कराना चाहते हैं. मेडिकल कॉलेज प्रशासन हमारी सैलरी नहीं बढ़ा रहा है और हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं. जबरन ड्यूटी करने का दबाव बनाते हैं. 

वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी की पढ़ाई कर नर्सिंग का काम कर रही तमाम लड़कियां कॉलेज प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा रही हैं. मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली एक नर्स शबनम ने कहा, "गोली से मार देंगे... तुम्हारी औकात क्या है हमसे बात करने की... यहां पर ऐसा बोला जा रहा है." यह पूछे जाने पर कि इस तरह की धमकी कौन दे रहा है तो सारी लड़कियों ने एक साथ कहा- प्रिंसिपल और मैनेजमेंट. 

(आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं.)

हेल्‍पलाइन नंबर:

AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)

स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)

वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)

iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)

एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्‍ध)

वीडियो: घर में मिला TV अभिनेता समीर शर्मा का शव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com