विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

यूपी के मंत्री बोले- मायावती बिजली का नंगा तार हैं, जो छुएगा, मर जाएगा

उन्होंने कहा, 'उन्होंने लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) का उपयोग कर अपनी पार्टी को 10 सीटों पर पहुंचाकर उसे (सपा) धोखा दे दिया.'

Also Read in
यूपी के मंत्री बोले- मायावती बिजली का नंगा तार हैं, जो छुएगा, मर जाएगा
बसपा प्रमुख मायावती. (फाइल तस्वीर)
आगरा:

उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती की तुलना बिजली के नंगे तार से की है, जिसे छूने वाला मर जाता है या नष्ट हो जाता है. उन्होंने मायावती को बेईमान बताया है जो अधिकतम फायदा लेने के बाद दूसरों को धोखा दे देती हैं. आगरा में मीडिया से एक अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा, 'मायावती बिजली के नंगे तार जैसी हैं. उन्हें जो भी छुएगा, मर जाएगा.' समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्यमंत्री और आगरा कैंट सीट से विधायक धर्मेश ने कहा, 'मायावती विश्वास योग्य नहीं हैं और उन्होंने सबको धोखा दिया है.'

साथ ही उन्होंने कहा, "उन्होंने लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) का उपयोग कर अपनी पार्टी को 10 सीटों पर पहुंचाकर उसे (सपा) धोखा दे दिया.' उन्होंने कहा कि वह भाजपा के नेता दिवंगत बृह्मदत्त द्विवेदी थे, जिन्होंने प्रसिद्ध गेस्ट हाउस कांड में मायावती की जान बचाई थी. उन्होंने कहा कि भारतयी जनता पार्टी (भाजपा) ने ही उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनने में सहायता प्रदान की थी.

मायावती ने कहा- बाबा साहेब अंबेडकर जम्मू-कश्मीर में अलग से धारा 370 के पक्ष में नहीं थे

धर्मेश ने कहा कि बसपा के संस्थापक काशीराम का निधन रहस्यमयी परिस्थितियों में हुआ और वे जल्दी ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे. पेशे से डॉक्टर धर्मेश 1994 में भाजपा से जुड़े थे और 2017 में उन्होंने पहली बार चुनाव जीता.

मायावती ने आर्थिक मंदी के खतरे से केंद्र को चेताया, कहा- इसे गंभीरता से ले सरकार

VIDEO: खबरों की खबर : क्या मायावती पर भरोसा करना अखिलेश की राजनीतिक भूल थी?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh Dharmesh, Mayawati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com