विज्ञापन

अलीगढ़ में ट्रैक्टरों की खींचातानी का VIDEO वायरल, स्टंट के दौरान युवक का पैर टूटने का दावा

वायरल वीडियो में दो ट्रैक्टरों के बीच खींचातानी होती दिख रही है. इसी दौरान हादसा होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

दो ट्रैक्टरों की आपस में कराई जा रही खींचातानी.

अलीगढ़ जनपद के थाना चंदौस क्षेत्र के ग्राम रामपुर शाहपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग ट्रैक्टरों की खींचातानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इस खतरनाक शक्ति प्रदर्शन के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया.

वायरल वीडियो को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में समय-समय पर ट्रैक्टरों की ताकत आजमाने के लिए इस प्रकार की खींचातानी कराई जाती है. ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

युवक को अस्पताल ले गए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो ट्रैक्टरों के बीच खींचातानी होती दिखाई दे रही है. इसी दौरान हादसा होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि घटना में घायल हुए युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

और भी हादसे होने की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस प्रकार की गतिविधियों पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं. लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही गांव में इस तरह के खतरनाक स्टंट और शक्ति प्रदर्शन पर रोक लगाने की भी मांग उठाई है.

फिलहाल वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा से 2 घंटे, तो आगरा से 1 घंटे में पहुंचेंगे अलीगढ़, इस नए एक्सप्रेसवे से बदलेगी वेस्ट यूपी की तस्वीर

लेखक के बारे में
img
Adnan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligarh News, UP News, Tractor War, Aligarh Tractor Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com