विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2018

खेत की रखवाली करने गये किसान को बाघ ने बनाया शिकार, इलाके में दहशत

बाघ के हमले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. 

खेत की रखवाली करने गये किसान को बाघ ने बनाया शिकार, इलाके में दहशत
प्रतीकात्मक तस्वीर
पीलीभीत: पीलीभीत जिले में खेत की रखवाली करने गए एक किसान की कथित रूप से बाघ ने हत्या कर दी. वन विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी मथुरा प्रसाद (46) सोमवार को खेत की रखवाली करने गया था. देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह फिर तलाश शुरू हुई तो प्रसाद का अधखाया शव टाइगर रिजर्व के हरिपुर रेंज में जंगल के पास खेत में मिला. शव की हालत देखकर माना जा रहा है कि उसे बाघ ने निवाला बनाया है. बाघ के हमले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. 

यह भी पढ़ें - दो बाघों के बीच फंस गए बाइक सवार, वीड‍ियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

खबर मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है. मालूम हो कि जिले में पिछले करीब एक साल से बाघ का खौफ कायम है. बाघ के लगातार हमलों से ग्रामीण क्षेत्र के लोग दहशत में हैं. इस अवधि में बाघ के हमले में कमे से कम 23 लोग मारे गये हैं.

VIDEO:यूपी के जंगलों में जारी है इंसान और जानवरों के बीच संघर्ष

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com