विज्ञापन

VIDEO: सड़क पर बेसुध पड़े युवक को लोहे की रॉड से पीटा, मोहल्ले की लड़की से प्रेम विवाह करने से नाराज था हमलावर

Brutal Video: मामला लव अफेयर और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी युवक लोहे के रॉड से सड़क किनारे बेसुध पड़े युवक पर एक के बाद एक हमला कर रहा है, लेकिन युवक बेसुध पड़ा रहता है. पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है. 

VIDEO: सड़क पर बेसुध पड़े युवक को लोहे की रॉड से पीटा, मोहल्ले की लड़की से प्रेम विवाह करने से नाराज था हमलावर
YOUTH BRUTALLY BEATEN BY IRON ROD ON ROAD

Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सड़क के किनारे गिरे एक युवक को लोहे के रॉड से पीटने का बेहद दर्दनाक वीडियो आया है. वीडियो में युवक नीचे पड़ा हुआ और मारने वाला पूरी ताकत लगाकर लोहे के रॉड से उसको पीटता हुआ दिख रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पीड़ित को मारने युवक की दरिंदगी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. 

मामला लव अफेयर और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी युवक लोहे के रॉड से सड़क किनारे बेसुध पड़े युवक पर एक के बाद एक हमला कर रहा है, लेकिन युवक बेसुध पड़ा रहता है. पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है. 

ये भी पढ़ें-VIDEO: एक्स गर्लफ्रेंड के घर पर पार्टी करने गया था पति, पीछे-पीछे पहुंच गई पत्नी, जमकर चले लात -घूसे

सड़क किनारे बेसुध पड़े युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला

घटना अमरोहा नगर कोतवाली किसान पंप के सामने की है, जहां बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते हमलावर लोहे की रॉड से सड़क पर बेसुध पड़े युवक पर हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद आरोपी युवक फरार है. पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूरी वारदात का वीडियो कार सवार राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया.

पिटाई से युवक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती कराया गया

रिपोर्ट के मुताबिक वारदात अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर घटी. पीड़ित की पहचान जाने आलम पुत्र मोबिन पाशा निवासी नई बस्ती पर पड़ोसी मोहल्ले के युवक ने लोहे की रॉड से पीटा. हमलावर युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के समय मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया.

ये भी पढ़ें-मीरा रोड चाकू कांड मामले में चौंकाने वाला खुलासा, अमेरिका रिटर्न जैब जुबेर अंसारी के बेहद खतरनाक थे मंसूबे?

मोहल्ले की लड़की से विवाह करने से नाराज था हमलावर युवक 

गौरतलब है नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती जाने आलम का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि जाने आलम ने मोहल्ले की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उसकी रंजिश चली आ रही थी. पीड़ित के पिता ने सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है. थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-असम में हिरासत में लिए गए छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी, डिजिटल अरेस्ट के संदिग्धों को पैसे लेकर छोड़ने का है आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amroha News, Viral Video, Youth Brutally Beaten Up, Boy Lying Beten Up By Iron Rod
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com