विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2017

यूपी निकाय चुनाव : बीजेपी कैंडिडेट को हराकर लखनऊ नगर निगम की सबसे युवा पार्षद बनीं सादिया रफीक

लखनऊ निकाय चुनाव में वार्ड 34 तिलकनगर से 23 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी सादिया रफीक ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है.

यूपी निकाय चुनाव : बीजेपी कैंडिडेट को हराकर लखनऊ नगर निगम की सबसे युवा पार्षद बनीं सादिया रफीक
शादिया रफीक (फेसबुक से साभार)
  • निर्दलीय प्रत्याशी शादिया रफीक सबसे युवा पार्षद बनीं.
  • शादिया ने बीजेपी कैंडिडेट अर्चना द्विवेदी को हराया.
  • लखनऊ निकाय चुनाव में वार्ड 34 तिलकनगर से जीतीं शादिया.
लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव इस बार कई मामले में यादगार रहें. लखनऊ निकाय चुनाव में वार्ड 34 तिलकनगर से 23 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी सादिया रफीक ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. इसी के साथ वह लखनऊ की सबसे कम उम्र की पाषर्द बन गई हैं. शादिया ने भाजपा की अर्चना द्विवेदी को करीब 535 वोटों के अंतर से हराया, शादिया को कुल 3,170 वोट मिले हैं. एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कॉम की छात्रा सादिया रफीक अपने पिता रफीक अहमद की विरासत आगे बढ़ाने राजनीति में आईं और उन्होंने निकाय चुनाव लड़ा. 

यह भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव : सीएम योगी के नेतृत्व में जबर्दस्त जीत के ये हैं 5 कारण

दरअसल, वार्ड 34 तिलकनगर से कांग्रेस से रफीक अहमद 1989 में पार्षद बने थे. इसके बाद यह महिला सीट हो गई तो कोई चुनाव नहीं लड़ा. 2012 में फिर बेटा आदिल अहमद चुनाव लड़ा और निर्दलीय जीता. इस बाद फिर परिसीमन में महिला वार्ड हुआ तो सभी ने तय किया कि शादिया चुनाव लड़े.

यह भी पढ़ें -   यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर बोले पीएम मोदी, 'ये जीत जीएसटी-नोटबंदी के दुष्प्रचार का जवाब'​

शादिया कहती हैं, 'वह सबसे पहले पेयजल समस्या को दूर करने का काम करेंगी. उनके वार्ड में युवतियां, महिलाएं और छोटे बच्चे बाहर से पानी भरते हैं.' अपनी जीत को उन्होंने अपने माता-पिता और जनता को समर्पित किया है. 

शादिया ने कहा कि वार्ड में सीवर भी क्षेत्र की बड़ी समस्या है, वह इसके समाधान का प्रयास करेंगी. बता दें कि यूपी निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए 16 सीटों में से भाजपा ने 14 सीटों पर कब्जा किया, वहीं बसपा दो सीटें जीतने में कामयाब रहीं. 

VIDEO: इंडिया 8 बजे : जिस वार्ड में सीएम योगी ने डाला था वोट, वहां से हारी बीजेपी (इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Local Bodies Elections, UP Municipal Election 2017, Sadia Rafique
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com