केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 1 सितंबर को अमेठी के दौरे पर जा रही हैं.
अमेठी:
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जहां बीजेपी के कई नेताओं की सीट अभी पक्की नहीं मानी जा रही है वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में सक्रियता से ऐसा लगता है कि उनका यहां से लड़ना तय है. 1 सितंबर को स्मृति कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी के दौरे पर रहेंगी. इस दिन इस यहां का पींडारा ठाकुर गांव पूरी तरह से डिजिटल हो जायेगा. स्मृति ईरानी की मौजूदगी में सरकार की ओर से चलाई जा रहीं 200 सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल कर दिया जाएगा. उनके प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि ईरानी अपने एक दिन के अमेठी भ्रमण के दौरान मुसाफिरखाना के पींडारा ठाकुर गांव जाएंगी. यह गांव केन्द्र सरकार के प्रोग्राम ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ के तहत चुना गया है. उसके अंतर्गत गांव में सूचना टेक्नोलॉजी सहित विकास के विभिन्न काम किये जाएंगे. उन्होंने कहा कि स्मृति पूर्वाह्न 11 बजे पींडारा ठाकुर गांव में इन कार्यों का उद्घाटन करेंगी. उसके बाद वह अमेठी नगर में डाक घर की डिजिटल इंडिया बैंकिंग सेवा का शुभारम्भ करेंगी. उसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगी. स्थानीय अधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि पींडरा गांव के लोगों को अब वाई-फाई चौपाल की सुविधा मिलेगी इसके साथ ही 2 जीबी डाटा 15 दिन के लिये बेहद सस्ते दर पर उपलब्ध कराई जाएगी.
राहुल पर स्मृति का तंज, बोलीं- अमेठी से भी नहीं जीत पाएंगे चुनाव
स्मृति ने साल 2014 में अमेठी सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था. इसी सीट से आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास भी मैदान थे और पूरे देश की निगाहें मतगणना के दिन इस सीट पर थीं. एक समय ऐसा भी आया जब स्मृति ईरानी, राहुल गांधी से हो गई थीं और अमेठी सीट के यह रुझान पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई. कुमार विश्नास यहां पर तीसरे नंबर थे. चुनाव में हार के बाद भी ईरानी ने अमेठी से नाता नहीं तोड़ा और यहां उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है.
अमेठी में राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का तगड़ा हमला
इनपुट : भाषा से भी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं