विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2018

मथुरा में मासूम के साथ कथित तौर पर गैंगरेप, 4 लोगों पर आरोप

बच्ची के गायब होने के बाद जब उन लोगों ने ढूढ़ना शुरू किया तो किसी ने एक घर से बच्ची के रोने की आवाज सुनी.

मथुरा में मासूम के साथ कथित तौर पर गैंगरेप, 4 लोगों पर आरोप
प्रतीकात्मक फोटो
मथुरा: मथुरा में बच्ची का कथित तौर पर अपहरण और रेप की वारदात सामने आई है. इस मामले में चार लोगों पर आरोप लगा है. पीड़िता की मां ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि आरोपी उसकी बेटी को उठा ले गये और उसके साथ शनिवार को रेप कर डाला. 

बिहार : जमुई में नाबालिग के साथ शिक्षक ने किया कथित रेप

उन्होंने बताया कि बच्ची के गायब होने के बाद जब उन लोगों ने ढूढ़ना शुरू किया तो किसी ने एक घर से बच्ची के रोने की आवाज सुनी. वह वहां पर बेहोशी की हालत में मिली. इसके बाद पुलिस की सूचना दी गई और जांच जारी है.

बलात्कार के मामले में दाती महाराज से फिर हुई पूछताछ​

हालांकि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती उनमें से एक ने खुदकुशी की कोशिश और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  हालांकि परिजनों का कहना है कि रेप का आरोप लगाने वाले परिवार ने ही इसको मार डाला है. फिलहाल पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com