- परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
- 6 लोग कॉलेज से गिरफ्तार
- आरोपियों के पास से कई समानों को बरामद किया गया
उत्तर प्रदेश में मथुरा पुलिस ने खुफिया विभाग के सहयोग से राज्य की भर्ती परीक्षाओं में ‘मुन्नाभाइयों' के सहारे अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने वाले गैंग का पर्दाफाश कर रविवार को गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को लखनऊ के अमीनाबाद इण्टर कॉलेज से गिरफ्तार किया है. इन सभी की तलाशी लेने पर कई परीक्षाओं के फर्जी प्रवेश पत्र, फर्जी आधार कार्ड, दो लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, 90 हजार रुपए, नकल सामग्री, सोने की अंगूठी व लॉकेट आदि वस्तुएं बरामद की गई हैं. छापे के समय ये सभी वहां आयोजित उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टॉफ भर्ती परीक्षा में भाग ले रहे थे.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया, ‘‘जब मथुरा पुलिस की टीम लखनऊ के अमीनाबाद इण्टर कालेज पहुंची, तब तक वहां भर्ती परीक्षा प्रारम्भ हो चुकी थी. इसलिए टीम ने परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक की अनुमति लेकर परीक्षा समाप्ति पश्चात कार्यवाही की तो सबसे पहले गैंग का सरगना बिहार के नालन्दा जनपद के इमामगंज क्षेत्र निवासी अमित कुमार का पुत्र संजीव कुमार सौरभ उर्फ अनिल प्रसाद हाथ आया.''
सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करना पड़ा भारी, पुलिस ने 18 लोगों को किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया, ‘‘उसके बाद उसकी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक-एक कर गैंग के सभी सदस्य - नागेश्वर, प्रिंस कुमार उर्फ रामानन्द, नरेन्द्र, सुधीर कुमार, सुरजीत गिरफ्तार कर लिए गए.
VIDEO: यूपी पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के 16 लोगों को पकड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं