विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2018

सीएम योगी के खिलाफ उनके ही मंत्री के बगावती सुर, कहा- अखिलेश और मायावती सरकार से भी ज्यादा भ्रष्ट बीजेपी

वाराणसी में शनिवार को योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

सीएम योगी के खिलाफ उनके ही मंत्री के बगावती सुर, कहा- अखिलेश और मायावती सरकार से भी ज्यादा भ्रष्ट बीजेपी
वाराणसी में रैली के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर
वाराणसी: वाराणसी में शनिवार को योगी सरकार में मंत्री सुहेलदेव और भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. वाराणसी में एक रैली के दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार को न सिर्फ भ्रष्टाचार पर घेरा, बल्कि गठबंधन तोड़ देने की भी धमकी दे डाली. रैली में विपक्षी की तरह मोर्चा खोलते हुए कहा कि बीजेपी चमचों की पार्टी है. 

यह भी पढ़ें - यूपी के मंत्री का फरमान, बेटा स्कूल नहीं गया तो बाप जाएगा जेल

ओम प्रकाश राजभर ने अपने भाषण में प्रदेश की बीजेपी सरकार को ललकारते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर सरकार और अधिकारी आज भी पैसे ले रहे हैं. आवास और शौचालय के नाम पर अधिकारी पैसे ले रहे हैं, चारों तरफ लूट मची है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में थाने पर घूस पांच सौ रुपये लिये जाते थे, मगर अब इस सरकार में थान पर घूस की रकम बढ़कर पांच हजार हो गई है. 

ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार को ललकारते हुए कहा कि भले ही मुझे मंत्री पद से हटा दिया जाए, मगर मैं गरीबों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि भाजपा न सिर्फ चमचों की पार्टी है, बल्कि अखिलेश और मायावती की पार्टी से भी अधिक भ्रष्ट है. उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में बीजेपी ने गरीबों के दम पर सरकार बना ली, मगर सत्ता मिलने के बाद धोखा देने लगी. 

यह भी पढ़ें - विधायकों और मंत्रियों के विवादित बयानों पर बोले यूपी के मंत्री, दाल में तड़का लगा रहे हैं हमारे नेता

ओम प्रकाश ने रैली के दौरान ये भी कहा कि वो अपनी जेब में हमेशा इस्तीफा लेकर चलते हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश में अति पिछड़ों और दलितों के तकरीबन 50 फीसदी वोट हैं. विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी और बीजेपी ने गठबंधन किया था. भाजपा ने इसे 8 सीटें दी थी, जिसमें से राजभर की पार्टी 4 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इसी के बाद ओम प्रकाश काबीना मंत्री बने हैं. 

VIDEO: यूपी के मंत्री जी बनाएंगे मन का कानून!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com