विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2019

NPR: घोषणा होते ही बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कतारों में लगने लगे लोग

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में लोग नगर पालिका के बाहर लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपने बर्थ सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं.

NPR: घोषणा होते ही बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कतारों में लगने लगे लोग
बर्थ सर्टिफिकेट के लिए हापुड़ नगर पालिका में लाइन में लगे लोग
  • मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने एनपीआर पर लगाई मोहर
  • सरकार ने कहा था कि इसके लिए कोई सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं
  • डर के कारण लोग बनवा रहे हैं बर्थ सर्टिफिकेट
नई दिल्ली:

नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर यानी एनपीआर को कैबिनेट की मंजूरी मंगलवार को मिली है, लेकिन जैसे ही इसका ऐलान हुआ लोगों में बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाणपत्र) बनवाने की जल्दी नजर आने लगी है. उत्तर प्रदेश के हापुड़ में लोग नगर पालिका के बाहर लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपने बर्थ सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं. इसके साथ ही एक परेशानी भी सामने आई है कि लोगों में किसी ने अपनी तिथि 1948 बताई है तो किसी ने 1952. इसके साथ ही अधिकारियों के लिए भी परेशानी पैदा हो गई है कि वे अचानक से जो ये लोग आ गए हैं उनकी जो परेशानी हैं, शंकाएं हैं उन्हें दूर करें. 

जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आई एक बुजुर्ग महिला ने कहा, 'मैं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आई हूं.' जब उनसे पूछा कि क्यों? तो उन्होंने जवाब दिया, 'जो मोदी है ना, वो कह रहे हैं कि बच्चों के, घर में जो लोग है उनका आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए. इसलिए मैं बनवाने आई हूं.' एक दूसरे आदमी ने कहा, 'मेरी उम्र 42 साल है और मैं अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आया हूं. लेकिन अधिकारी बना नहीं रहे हैं. वे हमें परेशान कर रहे हैं. इन्होंने जो कागज मांगे वो भी हमने दे दिया.' यह पूछे जाने पर कि वह प्रमाणपत्र क्यों बनवा रहे हैं उन्होंने कहा, 'ये जो नागरिकता का मामला चल रहा है उसके लिए बनवा रहे हैं.' 

2010 का NPR और अब : वह खास अंतर, जिसने बढ़ा दी हैं चिंताएं

वहीं हापुड़ के ईओ जेके आनंद ने कहा, 'पहले तो नॉर्मल भीड़ आती थी, लेकिन अब जो भीड़ आ रही है उसमें अधिकतर बर्थ सर्टिफिकेट बनवा आ रही है. इसमें समस्या यह है कि कोई अपनी जन्मतिथि 1948 बता रहा है तो कोई 1952 बता रहा है. अब हमें ये साक्ष्य मिल नहीं रहे हैं. ऐसी स्थिति में जो साक्ष्य मिल रहे हैं मैं कोशिश कर रहा हूं कि उनके आधार पर सर्टिफिकेट बना दिए जाए. इस कारण भी भीड़ ज्यादा बढ़ी हुई है.' इस सबका कारण पूछने पर उन्होंने कहा, 'अभी हमें इस मामले में पड़ताल करनी पड़ेगी. जांच करने के बाद ही मैं जवाब दे सकता हूं.'  

VIDEO: बर्थ सर्टिफिकेट के लिए लंबी-लंबी कतारों में लग रहे हैं लोग

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NPR, NRC, CAA Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com