- यूपी के कृषि मंत्री के खिलाफ यह मामला 1994 का है
- शाही इस मामले में 2007 से पेश नहीं हुए हैं
- मामले की सुनवाई 2004 में शुरू हुई थी
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की एक अदालत ने प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. अदालत ने जिला पुलिस को निर्देश दिया है कि अगर शाही पेश नहीं हुए तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाए. यह मामला 1994 का है. शाही इस मामले में 2007 से पेश नहीं हुए हैं.
यह भी पढ़ें : यूपी के मंत्री के काफिले की गाड़ी ने 5 साल के बच्चे को कुचला, सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट
शाही के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से जबरन रोकने से संबंधित है. मामले की सुनवाई 2004 में शुरू हुई थी.
VIDEO : योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 22 साल पुराना मुकदमा वापस होगा
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने कहा कि मंत्री का पेश नहीं होना गंभीर अपराध है. इस मामले में मंत्री टिप्पणी के लिए तत्काल नहीं उपलब्ध हो सके.
(इनपुट : भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं