यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में सात छात्रों की मौत
- हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है
- मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की
- हादसे के बाद बस ड्राइवर बस लेकर मौक़े से फ़रार हो गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के तेज़ रफ़्तार रोडवेज की बस ने 9 छात्रों को कुचल दिया. सात छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. 2 अब भी अस्पताल में हैं. हादसे के बाद बस ड्राइवर बस लेकर मौक़े से फ़रार हो गया. ये छात्र संतकबीर नगर के रहनेवाले थे, जो कॉलेज की ओर से पिकनिक मनाने हरिद्वार जा रहे थे. एक्सप्रेस-वे पर इनकी बस का डीज़ल ख़त्म हो गया. सभी छात्र बस से उतरकर एक्सप्रेसवे पर टहलने लगे. तभी ये हादसा हुआ. मरने वाले सभी छात्र बीटीसी की पढ़ाई कर रहे थे.
उत्तर प्रदेश : तेज रफ्तार स्कार्पियो कार और ट्रक में टक्कर, 6 की मौत
योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को प्रकरण की एफआईआर दर्ज करने, हादसे के घायलों को समुचित उचार कराने तथा घायल छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्दे दिए हैं
गुजरात : सड़क हादसे में मुंबई के एक परिवार के 4 लोगों की हुई थी मौत, मृतकों में हैं 3 महिलाएं
सूत्रों से मिली जानकारी के यह सभी छात्र संतकबीर नगर के खलीलाबाद के प्रभा देवी महाविद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं. यह एजुकेशन टूर पर हरिद्वार जा रहे थे. बताया जा रहा है कि 500 से ज्यादा छात्र 10 गड़ियों में जा रहे थे. इनमें से एक बस में डीजल खत्म होने के चलते उसे एक्सप्रेस-वे पर किनारे खड़ा कर दिया. इसके बाद बस में कुछ छात्र नीचे उतर गए और सड़क पर टहलने लगे. इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने छात्रों को कुचल दिया.
शिमला के पास खाई में गिरी थी बस, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल
बताया जा रहा है कि इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने छात्रों को कुचल दिया, जिसमें से सात छात्रों की मौत हो गई और दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर फरार है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
VIDEO: डीएनडी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से बाइक सवार गिरा था यमुना में

इस हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.#UPCM श्री #YogiAdityanath ने प्रभा देवी विद्यालय, संतकबीर नगर के 6 बी.टी.सी. छात्रों तथा एक शिक्षक की कन्नौज में दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 11, 2018
#UPCM श्री #YogiAdityanath ने जिला प्रशासन को प्रकरण की एफ.आई.आर दर्ज करने, हादसे के घायलों का समुचित उपचार कराने तथा छात्र दल के शेष सदस्यों के लिए वैकल्पिक व्यस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 11, 2018
योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को प्रकरण की एफआईआर दर्ज करने, हादसे के घायलों को समुचित उचार कराने तथा घायल छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्दे दिए हैं
गुजरात : सड़क हादसे में मुंबई के एक परिवार के 4 लोगों की हुई थी मौत, मृतकों में हैं 3 महिलाएं
सूत्रों से मिली जानकारी के यह सभी छात्र संतकबीर नगर के खलीलाबाद के प्रभा देवी महाविद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं. यह एजुकेशन टूर पर हरिद्वार जा रहे थे. बताया जा रहा है कि 500 से ज्यादा छात्र 10 गड़ियों में जा रहे थे. इनमें से एक बस में डीजल खत्म होने के चलते उसे एक्सप्रेस-वे पर किनारे खड़ा कर दिया. इसके बाद बस में कुछ छात्र नीचे उतर गए और सड़क पर टहलने लगे. इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने छात्रों को कुचल दिया.
शिमला के पास खाई में गिरी थी बस, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल
बताया जा रहा है कि इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने छात्रों को कुचल दिया, जिसमें से सात छात्रों की मौत हो गई और दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर फरार है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
VIDEO: डीएनडी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से बाइक सवार गिरा था यमुना में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं