विज्ञापन

पेट्रोल उड़ेला और जलाने लगा तीली... छठी बार में पकड़ी आग, मुजफ्फरनगर में दलित ने खुद को क्यों जलाया?

Muzaffarnagar Crime News: पीड़ित परिवार का आरोप है कि हिमांशु गांव के ही गौरव राजपूत के खेत में मजदूरी करता था. गौरव ने उसे फूलों की गाड़ी भरने के लिए कहा. मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जाति सूचक शब्द कहे गए, इसी से दुखी होकर उसने खुद को आग लगा ली.

पेट्रोल उड़ेला और जलाने लगा तीली... छठी बार में पकड़ी आग, मुजफ्फरनगर में दलित ने खुद को क्यों जलाया?
Muzaffarnagar Crime News: युवक ने खुद को लगाई आग, दिल्ली में चल रहा इलाज.

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दलित युवक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेला और फिर वह माचिस की तीली जलाने लगता है. पांच बार तीली जलने के बाद भी आग नहीं पकड़ी है, लेकिन छठी बार में उसके सिर में आग लग जाती है. कुछ देर में ही युवक आग की लपटों से घिर गया. आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल आग बुझाई और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया. पीड़ित युवक ने यह कदम जातिगत टिप्पणी और उसके साथ की गई मारपीट से दुखी होकर उठाया.  

सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

दरअसल, खतौली कोतवाली क्षेत्र के गंगधाड़ी गांव में 22 वर्षीय हिमांशु नाम के दलित युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. यह घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आत्महत्या के प्रयास में हिमांशु गंभीर रूप से झुलस गया. उसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कानपुर डबल मर्डर से दहला, पिता ने ही काटा 11 साल की जुड़वां बेटियों 'रिद्धि-सिद्धि'का गला, पत्नी-बेटा ऐसे बचे

फूलों की गाड़ी भरने से मना किया था 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हिमांशु गांव के ही टिंकू उर्फ गौरव राजपूत के खेत में मजदूरी करता था. टिंकू ने उसे फूलों की गाड़ी भरने के लिए कहा. मना करने पर उसने सार्वजनिक रूप से जाति सूचक शब्द कहते हुए मारपीट की. इसी अपमान से आहत होकर हिमांशु ने खुद को आग के हवाले कर दिया.

भाई बोला आए दिन करता था मारपीट 

पीड़ित के भाई बिट्टू का कहना है कि टिंकू उर्फ गौरव आए दिन हिमांशु के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था. पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 108 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 2015 की धारा 3(2)(V) में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

बाबू ने अपने ही विभाग के निलंबित बाबू से मांगी 60000 की रिश्वत, रंगे हाथ धराया, घूसकांड में क्या CMO भी शामिल? 

मारपीट से आहत होकर कदम उठाया

मुजफ्फरनगर, खतौली सीओ रामाशीष यादव ने बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब 10.45 बजे सूचना मिली कि हिमांशु पुत्र बेदू ने खुद को आग लगा ली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत स्थिर है. जांच में सामने आया कि हिमांशु का गांव के ही गौरव उर्फ टिंकू से विवाद हुआ था, जिसमें उसके साथ मारपीट की गई थी. इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

अमरावती स्कैंडल: अयान का कबूलनामा- ब्रेकअप के बाद बना Playboy, एक समय में 8 लड़कियों से दोस्ती, 2 से बनाए संबंध

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com