विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2024

उत्तर प्रदेश: रामलीला मैदान में 'जेसीबी' ने खोया कंट्रोल, बेकाबू बुलडोजर ने कई लोगों को रौंदा

रामलीला मंच के समीप पहुंचते ही चालक जेसीबी से नियंत्रण खो बैठा और जेसीबी बेकाबू हो गई. बुलडोजर ने कई लोगों को रौंद दिया.

उत्तर प्रदेश: रामलीला मैदान में 'जेसीबी' ने खोया कंट्रोल, बेकाबू बुलडोजर ने कई लोगों को रौंदा
भदोही:

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के इनारगांव में रामलीला मैदान में एक जेसीबी बेकाबू हो गई. जेसीबी के चपेट में आने से बैंड बाजे का एक मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया है. हादसे के बाद रामलीला मैदान में भगदड़ मच गई और लोग भाग खड़े हुए. घायल को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है.

कैसे हुआ हादसा?
भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव में रविवार की रात रामलीला मंच पर सीता स्वयंवर का मंचन किया जा रहा था. सीता स्वयंवर के मंचन में धनुष तोड़ने के लिए जेसीबी से पेटू राजा को रामलीला मंच तक लाया जा रहा था. जेसीबी के आगे बैंड बाजा भी चल रहा था. इसी बीच मंच के समीप पहुंचते ही चालक जेसीबी से नियंत्रण खो बैठा और जेसीबी बेकाबू हो गई.

जेसीबी झालर, ट्यूबलाइट की पोल को तोड़ते हुए आगे चल रहे बैंड बजाने वाले रमेश गौतम को अपने चपेट में लें लिया, जिससे रमेश गौतम बुरी तरह घायल हो गया. जिससे रामलीला मैदान में भगदड़ मच गया. आनन फ़ानन में ग्रामीणों ने रमेश गौतम को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका ईलाज चल रहा है. गौरतलब है कि इससे पूर्व सीता स्वयंवर में पेटू राजा ऊंट से मंच तक पहुंचते थे. अब ऊंट न मिलने की वजह से पेटू राजा दो वर्षों से जेसीबी से मंच तक आते हैं. 
 

गिरीश पांडे की रिपोर्ट...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accident In Ramlila, JCB Accident, Buldozer Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com