लखनऊ में बच्चे पर हमला.
- लखनऊ के एक स्कूल में बच्चे पर हमला
- बच्चे पर एक लड़की ने किया हमला
- लड़की का इरादा स्कूल में छुट्टी कराना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
लखनऊ में एक स्कूल में बच्चे पर हमले के मामले में पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अभी भी पुलिस जांच कर रही है. वहीं, अस्पताल में घायल बच्चे से मिलने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलने के लिए पहुंचे. उन्होंने बच्चे का हाल चाल पूछा और अभिभावकों से भी मुलाकात की.
क्यों गिरफ्तार हुआ प्रिंसिपल
पूरे मामले में पुलिस ने कहा है कि प्रिंसिपल को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि स्कूल में नियमों की अऩदेखी कई गई है. जहां-जहां पर नियमों के मुताबिक कैमरे होने चाहिए वहां पर नहीं लगाए गए हैं. साथ ही स्कूल के स्टाफ का प्रबंधन भी ठीक नहीं पाया गया. इतना ही नहीं, बड़ी वारदात के बाद इस घटना को छिपाने की कोशिश की गई. यह बहुत बड़ी लापरवाही थी.
लखनऊ के इस इंटर कॉलेज में पहली क्लास में पढ़ने वाला बच्चा वॉशरूम में ज़ख़्मी हालत में मिला था. बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर किसी नुकीली चीज़ के ज़ख़्म मिले. बच्चे का कहना है कि स्कूल यूनिफॉर्म में कोई लड़की उसे खींचकर बाथरूम ले गई और वहां पहले वाइपर और फिर नुकीली चीज़ से मारा. बच्चे का कहना है कि लड़की बोल रही थी कि उसे मारने से स्कूल में छुट्टी हो जाएगी. बच्चे को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.
वहीं आज स्कूल के बाहर आज अभिभावकों से जोरदार प्रदर्शन किया है. वहां काफी नाराजगी देखने को मिली. स्कूल प्रशासन के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की है.
उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या जैसा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज इलाके में भी सामने आया है. यहां पहली कक्षा के छात्र पर शौचालय में चाकू जैसी किसी धारदार चीज से कथित रूप से हमला किया गया. हमले में छात्र घायल हो गया.
इंदौर : निजी स्कूल की दो शिक्षिकाओं पर बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि छह वर्षीय रितिक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है. घटना त्रिवेणी नगर स्थित ब्राइटलैंड स्कूल के शौचालय में बुधवार सुबह घटी. रितिक के पिता राजेश ने बताया कि उन्हें स्कूल द्वारा सूचित किया गया कि बेटा घायल है. उस पर किसी लड़की ने चाकू से हमला किया है. राजेश हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है.
घटना की सूचना मिलने पर अन्य बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन पर मामले पर लीपापोती करने का आरोप लगाया. संपर्क करने पर स्कूल की निदेशक वीना व्यास ने बताया कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल की घटना के मद्देनजर सभी एहतियात बरत रहे हैं. हम यह भी पता कर रहे हैं कि कहीं यह घातक गेम 'ब्लू व्हेल चैलेंज' का नतीजा तो नहीं है.
शर्मनाक! सरकारी स्कूल में टीचरों ने सबके सामने उतरवाए 88 लड़कियों के कपड़े
उन्होंने कहा कि 70 सीसीटीवी कैमरे स्कूल में लगे हैं. फुटेज देखी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हमलावर की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.
गौरतलब है कि गुडगांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पिछले साल सात वर्षीय छात्र मृत पाया गया था. उस पर भी किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था. स्कूल के ही 16 वर्षीय एक छात्र पर अपराध को अंजाम देने का आरोप लगा. घायल छात्र के फोटो सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर वायरल होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को स्कूल को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा कि क्यों ना उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.
VIDEO: लखनऊ के एक बोर्डिंग स्कूल में घुसा था तेंदुआ, 60 बच्चे थे मौजूद
सिंह ने बताया कि स्कूल ने हमारे कार्यालय को इस घटना की जानकारी नहीं दी. इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है.

Lucknow: Parents gather outside Brightland School in Triveni Nagar to stage a protest against the incident where a class 1 student was injured after allegedly being attacked with a knife inside school premises yesterday. pic.twitter.com/X2BZDwQ1wo
— ANI UP (@ANINewsUP) January 18, 2018
घटना की सूचना मिलने पर अन्य बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन पर मामले पर लीपापोती करने का आरोप लगाया. संपर्क करने पर स्कूल की निदेशक वीना व्यास ने बताया कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल की घटना के मद्देनजर सभी एहतियात बरत रहे हैं. हम यह भी पता कर रहे हैं कि कहीं यह घातक गेम 'ब्लू व्हेल चैलेंज' का नतीजा तो नहीं है.
शर्मनाक! सरकारी स्कूल में टीचरों ने सबके सामने उतरवाए 88 लड़कियों के कपड़े
उन्होंने कहा कि 70 सीसीटीवी कैमरे स्कूल में लगे हैं. फुटेज देखी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हमलावर की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.
गौरतलब है कि गुडगांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पिछले साल सात वर्षीय छात्र मृत पाया गया था. उस पर भी किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था. स्कूल के ही 16 वर्षीय एक छात्र पर अपराध को अंजाम देने का आरोप लगा. घायल छात्र के फोटो सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर वायरल होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को स्कूल को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा कि क्यों ना उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.
VIDEO: लखनऊ के एक बोर्डिंग स्कूल में घुसा था तेंदुआ, 60 बच्चे थे मौजूद
सिंह ने बताया कि स्कूल ने हमारे कार्यालय को इस घटना की जानकारी नहीं दी. इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं