विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2018

20 अगस्त को लखनऊ में वामदलों का सम्मेलन, चुनाव सुधार होगा मुख्य एजेंडा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने बताया कि कन्वेन्शन को वामपंथी दलों के राष्ट्रीय नेता भी संबोधित करेंगे.

20 अगस्त को लखनऊ में वामदलों का सम्मेलन, चुनाव सुधार होगा मुख्य एजेंडा
भाकपा के केन्द्रीय सचिव मण्डल के सदस्य एवं सांसद डी॰ राजा भी हिस्सा लेंगे (फाइल फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों की एक बैठक में वामदलों ने आगामी 20 अगस्त को समानुपातिक चुनाव प्रणाली एवं चुनाव सुधारों पर एक राज्य स्तरीय कन्वेन्शन आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया. यह कन्वेन्शन लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा.

वामपंथियों के लिये 2019 के चुनावी समर में वजूद का संकट

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने बताया कि कन्वेन्शन को वामपंथी दलों के राष्ट्रीय नेता भी संबोधित करेंगे. भाकपा के केन्द्रीय सचिव मण्डल के सदस्य एवं सांसद डी॰ राजा, भाकपा (मा) के पोलित ब्यूरो के सदस्य और पूर्व सांसद नीलोत्पल बसु, भाकपा (माले) की पोलित ब्यूरो सदस्य कविता कृष्णन तथा फारबर्ड ब्लाक के राष्ट्रीय सचिव देवब्रत विश्वास आदि नेता कन्वेन्शन को प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे.

 बीजेपी ने ढहाया 'लाल क़िला', वामपंथी अब राजनीतिक हाशिए पर​
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com