विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2017

बीएचयू में छेड़छाड़ के विरोध में धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, छावनी में तब्दील हुई यूनिवर्सिटी

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में चल रहा प्रदर्शन शनिवार रात अचानक हिंसक हो गया.

बीएचयू में छेड़छाड़ के विरोध में धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, छावनी में तब्दील हुई यूनिवर्सिटी
बीएचयू में प्रदर्शनकारी स्टूडेंट पर लाठीचार्ज
  • कैंपस में छेड़छाड़ की घटनाओं के विरोध में 2 दिनों से धरने पर थी छात्राएं
  • शनिवार रात वीसी से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे प्रदर्शनकारी
  • गार्डों से स्टूडेंट की झड़प हुई. इसके बाद पुलिस ने लाठियां बरसाईं
वाराणसी:

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में चल रहा प्रदर्शन शनिवार रात अचानक हिंसक हो गया. पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर जमकर लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ स्टूडेंट घायल भी हुए हैं. फिलहाल मौके पर भारी सुरक्षाबल की तैनाती कर दी गई है और बीएचयू के गेट पर प्रदर्शन कर रहे लड़के-लड़कियों को वहां से पूरी तरह हटा दिया गया है. बीएचयू में पढ़ने वाली छात्राएं कैंपस में हो रही छेड़छाड़ की वारदातों के खिलाफ दो दिनों से धरने पर बैठी थीं. इनकी मांग थी कि वाइस चांसलर मौके पर आकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनका समाधान निकालें. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद रात करीब 11 बजे प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं वीसी के घर की ओर जाने लगे. यहां उनकी झड़प बीएचयू के गार्डों से हुई. इसके बाद पथराव हुआ.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के वाराणसी पहुंचने से पहले BHU की छात्राओं का प्रदर्शन, बाल भी मुंडवाए

इस घटना के बाद प्रदर्शनकारी फिर बीएचयू के गेट पर आकर बैठ गए. वहां स्थानीय पुलिस पहुंची और धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं को हटाने की कोशिश करने लगी. जब ये लोग नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

VIDEO : BHU में छात्रों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी कुछ मोटरसाइकलों में आग लगा दी. पूरी घटना में करीब 10 छात्र घायल हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BHU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com