विज्ञापन

यूपी में 'कृष्णावतारम्' फिल्म टैक्स फ्री, देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान 

Krishnavataram Movie Tax-Free in Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ में ‘कृष्णावतारम्’ फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने यूपी में इसे टैक्स फ्री कर दिया है. फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में द्वापर युग, भारतीय पुरातन संस्कृति और सनातन परंपरा के विभिन्न आयामों को भव्यता के साथ दर्शाया गया है.

यूपी में 'कृष्णावतारम्' फिल्म टैक्स फ्री, देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान 
Krishnavataram Movie Tax-Free in Uttar Pradesh.

Krishnavataram Movie Tax-Free in Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म कृष्णावतारम् को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है. रविवार 10 मई को मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राज्यपाल आनंदीबेन व सीएम योगी ने दोनों उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ यह फिल्म देखी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसे टैक्स फ्री करने को घोषणा की. 

फिल्म ‘कृष्णावतारम्' की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया. काफी देर तक यहां “कृष्णा कृष्णा और राधे राधे” के जयघोष गूंजते रहे. इस दौरान सीएम योगी ने मंच पर कलाकारों का सम्मान भी किया. 

फिल्म में द्वापर युग और सनातन संस्कृति की झलक

फिल्म ‘कृष्णावतारम्' में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में द्वापर युग, भारतीय पुरातन संस्कृति और सनातन परंपरा के विभिन्न आयामों को भव्यता के साथ दर्शाया गया है. फिल्म की सबसे खास बात यह रही कि इसमें भगवान कृष्ण के साथ राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा की प्रेम कथाओं को अलग-अलग स्वरूपों में प्रस्तुत किया गया है.  

मंत्रिमंडल विस्तार के दिन स्क्रीनिंग, सीएम ने बताया संयोग 

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि आज (10 मई को) मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शपथ ग्रहण करने वाले सभी मंत्री पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस अद्भुत कार्यक्रम में सहभागी बने. करीब ढाई घंटे तक सभी एक साथ बैठे रहे और हर एक चेहरे पर नई रौनक दिखाई दे रही थी. उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा और संस्कृति से जुड़ी भगवान श्री कृष्ण पर आधारित इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ हम सभी यहां जुड़े हैं. फिल्म के कलाकार भी यहां उपस्थित हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में सत्यभामा का किरदार निभाने वाली कलाकार का नाम भी संस्कृति है, जिन्होंने इस भूमिका को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है. 

RCB को भाया छत्तीसगढ़िया अंदाज, ये वेलकम वीडियो इंस्टा पर शेयर किया, 50 लाख लोगों ने देखा

फिल्म की एक्टर संस्कृति राज्यपाल की नातिन

मुख्यमंत्री ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद दिया और फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की. उन्होंने सूचना विभाग को प्रत्येक जनपद में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित कराने में सहयोग करने का निर्देश दिया, जिससे बच्चे और युवा इसे देखकर अपनी संस्कृति, परंपरा और सनातन विरासत के बारे में समझ सकें. उन्होंने कहा कि जब हम बरसाना, मथुरा और वृंदावन में जाते हैं तो वहां संबोधन राधे-राधे का ही होता है. उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया. साथ ही कहा कि फिल्म की मुख्य एक्टर संस्कृति राज्यपाल की नातिन हैं. किसी भी नानी के लिए इससे अद्भुत क्षण और कोई नहीं होगा कि पालन-पोषण कर जिस बच्ची को आगे बढ़ाया है, आज उसे इतना बेहतर काम करते हुए देख रहीं हैं. 

कौन हैं सुरेंद दिलेर जो योगी सरकार में मंत्री बने? दादा-पिता सांसद रह चुके, अलीगढ़ में जश्न 

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishnavataram Film, Yogi Adityanath, Uttar Pradesh News, Up News, UP Latest News, Up Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com