विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2018

उत्तर प्रदेश : कासगंज में अब हालात नियंत्रण में, शुक्रवार को रैली के दौरान भड़की हिंसा में हुई थी 1 की मौत

आगजनी और तोड़फोड़ होने के बाद पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है. आरएएफ की टुकड़ी को भी हालात संभालने के लिए तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति काबू में है.

उत्तर प्रदेश :  कासगंज में अब हालात नियंत्रण में, शुक्रवार को रैली के दौरान भड़की हिंसा में हुई थी 1 की मौत
फाइल फोटो
  • कासगंज में हुई थी हिंसा
  • एक की हुई थी मौत
  • हालात अब नियंत्रण में
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश  के कासगंज में गणतंत्र दिवस के दिन दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ था. इस हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी. जबकि कुछ लोगों के घायल होने की भी ख़बर है. आगजनी और तोड़फोड़ होने के बाद पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है. आरएएफ की टुकड़ी को भी हालात संभालने के लिए तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति काबू में है. इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शांति और सद्भाव बनाए रखने और उपद्रवियों से सख़्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं. 

पंजाब में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कांस्टेबल ने AK 47 से खुद को गोली मारी

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि कासगंज नगर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा-बरेली राजमार्ग के बिलराम गेट चौराहे पर रैली निकालते समय एक गुट के लोगों ने पथराव किया है. तकरार नारेबाजी को लेकर शुरू हुई थी.

वीडियो : कासगंज में रैली के दौरान हुई थी हिंसा

इसके बाद हुई आगजनी और फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. नाराज भीड़ ने कई वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की. अलीगढ़ मंडल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संजीव गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर रैली निकालते समय कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया. आसपास के जिलों से फोर्स मंगायी गयी है.  उन्होंने बताया कि नगर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. स्थिति तनावपूर्ण, किन्तु नियंत्रण में है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com